21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

Share

कोरबा|  पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में आईपीएस  संतोष सिंह द्वारा आज कार्यभार ग्रहण किया गया । कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिले के समस्त थाना चौकी एवम सहायता केंद्र प्रभारियों का मीटिंग लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई । मीटिंग की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह द्वारा सभी का परिचय प्राप्त किया गया फिर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की जिले में अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाए साथ ही जिले में पुलिसिंग दिखना चाहिए । पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए आगे कहा की बेसिक पुलिसिंग साथ साथ कम्युनिटी पुलिसिंग के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे । संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा निजात अभियान कोरबा जिले में भी चलेगा ।
            इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा  योगेश साहू , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश  सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा  ईश्वर त्रिवेदी , उप पुलिस अधीक्षक अजाक  शिवचरण सिंह परिहार सहित जिले के सभी थाना , चौकी  सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे ।

Share

Related posts

खेतों में नमी रबी फसल के लिए उपयुक्त, रबी सीजन में 43 हजार 680 हेक्टेयर में फसल लेने का लक्ष्य तय

namanchhattisgarh

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

namanchhattisgarh

परिवहन मंत्री अकबर द्वारा विभाग में चालान भुगतान के लिए यूपीआई आधारित क्यूआर बेस्ड भुगतान सुविधा की शुरूआत

namanchhattisgarh

Leave a Comment