22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

14 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 13 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 14 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई गुरूवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 14 झोपड़ीपारा आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार सामुदायिक भवन बांस बाड़ी, वार्ड क्र. 42 ऊपरपारा स्टेज, वार्ड क्र. 49 अगारखार रामायणदास घर के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 57 बलगी मोड स्टेज के पास, वार्ड क्र.  65 कुदरीपारा रेस्टहाउस स्टेट के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स का चयन ट्रायल

namanchhattisgarh

रथ के द्वारा अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर पीव्हीटीजी को करें लाभांवित- कलेक्टर

namanchhattisgarh

बाल विवाह की रोकथाम में सहयोग हेतु अपील

namanchhattisgarh

Leave a Comment