April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

30 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 29 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 30 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई शनिवार को वार्ड क्र. 02 गणेश पण्डाल गेवराघाट के पास, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर राम मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 उड़िया बस्ती सास्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 50 अयोध्यापुरी नवधा चौक में सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 60 मंगलभवन गेवरा बस्ती, वार्ड क्र. 67 गजरा कदम पेड़ मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

रीपा से जुड़कर मजदूर से मालिक बने लखन

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए गांवों मे होगा शिविर का आयोजन : जिले के 10 गांवों में 20 फरवरी से 10 मार्च तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

दीपावली पर्व पर शहीद परिवारों का किया गया सम्मान

namanchhattisgarh

Leave a Comment