February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

02 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 01 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 02 अगस्त  को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 अगस्त मंगलवार को वार्ड क्र. 02 सामुदायिक भवन तुलसीनगर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास स्टेज, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आरामशीन मस्जिद के पास, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास आंगनबाड़ी क्र. 01 के सामने, वार्ड क्र. 40 नेहरूनगर पार्षद घर के पास स्टेज, वार्ड क्र. 48 इंदिरा नगर सुमेधा आशीष अग्रवाल घर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 56 डगनियाखार मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरानगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

केयर सेंटर-सियान गुड़ी के प्राथमिक स्तर पर स्थापना व संचालन हेतु प्रस्ताव आमंत्रण को किया गया निरस्त

namanchhattisgarh

दिशा की बैठक आज

namanchhattisgarh

कलेक्टर एसपी ने जिला जेल जांजगीर खोखरा का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment