August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

देशभक्ति के साथ तैयार किया जा रहा है तिरंगा झंडा

Share

जांजगीर-चांपा। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है और महिलाएं गांव में देशभक्ति का जज्बा जगा रही हैं। ऐसी महिलाएं जो सिलाई-कढ़ाई का काम बड़े की खूबी के साथ जानती है, उन्हें यह जिम्मेदारी जिला प्रशासन के द्वारा दी गई है। जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान 11 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम ने बताया कि हर घर झंडा अभियान जिले में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में चलाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की महिलाएं जो सिलाई-कढ़ाई के कार्य में दक्ष हैं और गांवों में बहुत अच्छा कार्य कर रही है, उनके माध्यम से झंडा नियमों के अनुसार तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए समूह की महिलाओं को तिरंगा झंडा बनाने के लिए कपड़ा उपलब्ध कराया गया है, साथ ही प्रशिक्षण भी दिया गया। जिपं सीईओ ने बताया कि अभियान 11 से 17 अगस्त चलाया जाएगा। तिरंगा झंडा जिला स्तर से लेकर जनपद पंचायत एवं गांव स्तर तक स्टाल लगाकर विक्रय किया जाएगा। इसके अलावा विभागीय कार्यालयों से मांग के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने की अपील
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज के मानकों का पालन करते हुए विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गाँव से लेकर शहर तक हर घरों में तिरंगा फहराने के लिए जिले के सभी नागरिकों से अपील भी की है।
महिलाओं ने कहा देशभक्ति का मिला मौका
तिरंगा झंडा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, इसको बनाने में जो अनुभूति मिल रही है, उसको शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। तिरंगा झंडा तैयार करना भी अपने आप में देशभक्ति है। और जब यह तिरंगे हर घर में लगेंगे तो देशभक्ति का एहसास और अधिक होगा और हमारी मेहनत भी सफल होगी। यह कहना है स्व सहायता समूह की महिलाओं का। समूह की महिलाओं द्वारा अलग-अलग गांवों में झंडा तैयार किये जा रहे हैं। पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भुईगांव में शिवशंकर, मेंउ ग्राम पंचायत के जय मॉ बैष्णो और पामगढ़ ग्राम पंचायत में जय मां अन्नपूर्णा के द्वारा तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है। इसके अलावा बम्हनीडीह जनपद पंचायत के अमरूवा ग्राम पंचायत की शिवशक्ति एवं जनजागरण समूह एवं परसावाली (रि) जय मां शारदा के द्वारा यह तैयार किये जा रहे है। सक्ती विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पलाडीकला से संजीवनी समूह एवं दिशा समूह, ग्राम पंचायत डूमरपारा से उन्नति समूह, जागृति समूह, एवं लड्डू गोपाल समूह ग्राम पंचायत, बस्तीबाराद्वार से दिव्या समूह, सकरेली ब से लक्ष्मी समूह एवं ग्राम पंचायत पोरथा से दुर्गा समूह के अलावा अन्य जनपद पंचायत के समूहों के द्वारा झंडा बनाये जा रहे हैं।


Share

Related posts

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आज

namanchhattisgarh

महापौर एवं आयुक्त ने महात्मा गांधी अर्बन इंड्रस्ट्रियल पार्क (यू.आई.पी.ए.) का किया स्थल निरीक्षण

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल विजेताओं को सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन

namanchhattisgarh

Leave a Comment