15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश के लिए जिले के 100 विद्यार्थियों को दिया जाएगा कोचिंग

Share

कोरबा 05 अगस्त 2022/जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 12वीं पास विद्यार्थी जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में प्रवेश के लिए तैयारी करना चाहते हैं ऐसे विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिले के चयनित कुल 100 विद्यार्थियों को  कोचिंग दिया जाएगा। इसमे  अनुसूचित जनजाति वर्ग के 64 तथा अनुसूचित जाति के 36 विद्यार्थी शामिल रहेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिले के ऐसे विद्यार्थी जिनका 12 वीं कक्षा में जीव विज्ञान या गणित विषय रहा हो और 12 वीं 70 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हो वे आवेदन करने के लिए पात्र है। जिले के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 26 अगस्त 2022 शाम चार बजे तक अपना आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
क्र./350


Share

Related posts

प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर की गई कार्यवाही

बालको में लैंगिक संवेदीकरण पर कार्यशाला का आयोजन

namanchhattisgarh

रैम्प योजनान्तर्गत उद्योग एवं बैंकर्स बैठक संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment