November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की बैठक 18 अगस्त को

Share

कोरबा 10 अगस्त 2022/छत्तीसगढ राज्य कृषक कल्याण परिषद की समीक्षा बैठक 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य कृषक कल्याण परिषद रायपुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 12ः30 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में गौठान प्रबंधन, स्व सहायता समूहांे की सक्रियता, गौठानांे में आजीविका संवर्धन के कार्य, पोषण बाडियों की स्थिति एवं गौठान संबंधी क्रिया कलापों में कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कृषि अदान व्यवस्था, जल संसाधन तथा इसका उपयोग, प्रधानमंत्री फसल बीमा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, रेशम पालन संबंधी गतिविधियों सहित कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, क्रेडा एवं मछली पालन विभाग से संबंधित विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा की जाएगी।
क्र./368


Share

Related posts

कोरबा के शहरी थाना के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग की गई

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र निर्माता और सच्चा नागरिक बनाने की सशक्त कड़ी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

namanchhattisgarh

बाढ़, प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में बैठक 15 जून को

namanchhattisgarh

Leave a Comment