23.8 C
New York
June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

19 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 18 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 19 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त शुक्रवार को 04 इंदिरानगर दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार परसाभांठा  स्कूल के पास सामुदायिक भवन मितानिन कविता राठौर घर के पास, वार्ड क्र. 42 रूमगरा स्कूल के सामने स्टेज, वार्ड क्र. 50 पावरसिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच के सामने, वार्ड क्र. 56 सेन्द्रीदफाई सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 63 भूसडीपारा आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज

namanchhattisgarh

दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा

namanchhattisgarh

पुराने पेंशन योजना के तहत पेंशन प्रकरण बनाए जाने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment