April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त के रूप में जिले के 41 हजार 187 किसानों के खाते में 32 करोड़ 22 लाख 81 हजार रूपए की राशि का किया अंतरण

Share

कोरबा 20 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज खरीफ वर्ष 2021 अंतर्गत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त के रूप में जिले के 41 हजार 187 किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 22 लाख 81 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया। इसमें धान के बदले अन्य फसल अरहर, उड़द, कोदो, रागी एवं सुगंधित धान की फसल लेने वाले जिले के किसानों के खातों में तीन करोड़ 19 लाख  24 हजार रुपए की राशि भी शामिल है। इसके अलावा गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले के गौ पालकों के बैंक खातों में 10 लाख 57 हजार 529 रुपए की राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टोरेट कोरबा के एनआईसी कक्ष से उप संचालक कृषि श्री अनिल शुक्ला, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री एस के जोशी, सहायक संचालक कृषि सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं किसान – हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। कृषि उपसंचालक ने बताया कि जिले के 41 हजार 187 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत  कुल 129 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे। प्रथम किश्त की राशि  32 करोड़ 33 लाख 47 हजार रुपए 21 मई 2022 को दी जा चुकी है।
        मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में  देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी  के जन्मदिवस पर सभी को सदभावना दिवस की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा की श्री राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का सपना देखा था। जीवन को सरल बनाने के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रों में विशेष कार्य किए। टेक्नोलॉजी का विकास, पंचायती राज व्यवस्था, 73वें एवं 74वें संवैधानिक संशोधन के लिए उनका योगदान विशेष है। उनके जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। आम जनता की जेब में पैसा पहुंचाने के लिए शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। किसानों की ऋण माफी करने के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अंतर राशि दी जा रही है। पूरे देश में कोरोना महामारी से जनजीवन प्रभावित रहा। ऐसी कठिन परिस्थिति में सरकार ने किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राहत पहुंचाने के लिए 4 किश्तों में राशि देने का फैसला लिया। प्रदेश के किसान समृद्ध एवं खुशहाल बन रहे हैं। ट्रेक्टर, मोटरसाईकिल खरीद रहे हैं और उनके चेहरों पर चमक एवं खुशी दिखाई दे रही है।
क्रमांक/395

Share

Related posts

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने देखी आईटी कॉलेज में मतगणना व्यवस्था

namanchhattisgarh

उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

namanchhattisgarh

मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment