November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

23 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 22 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 23 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त मंगलवार को ढेलवाडीह  सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 14 वार्ड कार्यालय पम्प हाउस के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 50 प्रेमनगर तहसील कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर बाजार सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व : कलेक्टर

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर शीघ्रता से करें कार्यवाही, स्कूल मरम्मत कार्यों में लाए प्रगति

namanchhattisgarh

Leave a Comment