February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

27 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 26 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 27 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त शनिवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास मंच, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार स्वागत गेट के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा ग्रामसभ भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्रांगण के पास, वार्ड क्र. 62 कुचैना जिफ्सा प्रोफेशनल कालेज के पास, वार्ड क्र. 66 बांकीमोंगरा नं. 1 शिव मंदिर के पीछे स्टेज के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

ग्राम पंचायत गिधौरी की शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालनकर्ता समिति निलंबित

namanchhattisgarh

29 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान: कलेक्टर श्री संजीव झा ने विभिन्न वैक्सीनेशन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment