April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आयुक्त ने विभिन्न वार्ड एवं बस्तियों में पहुंचकर वैक्सीनेशन कार्य का किया निरीक्षण

Share

कोरबा 26 अगस्त 2022 – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड एवं बस्तियों में पहुंचकर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कैम्पेन का सघन निरीक्षण किया। आमनागरिकों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्होने अधिकारियों व वैक्सीनेशन कार्य में सलग्न टीम सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर मंे पहुंचे, कोई घर छूटने न पाएं, लोगों से वैक्सीनेशन की जानकारी लें तथा शेष बचे हुए लोगों को पात्रतानुसार वैक्सीन लगाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय की देखरेख में 22 अगस्त से नगर निगम क्षेत्र कोरबा क्षेत्र के सभी वार्ड एवं बस्तियों में वैक्सीनेशन का महाअभियान संचालित किया जा रहा है, आज भी यह अभियान जारी रहा। इसके साथ ही 27 अगस्त को भी वैक्सीनेशन कैम्पेन संचालित होगा, यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डो में एक साथ 134 टीमों के माध्यम से वैक्सीनेशन का यह कैम्पेन चलाया जा रहा है, टीम में शामिल नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिनों ने घर-घर पहुंचकर आज भी वैक्सीनेशन कार्य सम्पन्न कराया। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के वार्ड क्र. 19, 20,21, 22 तथा कोसाबाड़ी, पं.रविशंकर शुक्ल जोन के अन्य वार्डो एवं बस्तियों में भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया, आम लोगों को वैक्सीन की पात्रतानुसार खुराके लगवाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए वैक्सीनेशन लक्ष्य प्राप्त करने के संबंध में अधिकारियों का आवश्यक मार्गदर्शन किया।
वार्डाे में सक्रिय रहे पार्षदगण – संचालित किए जा रहे वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में नगर निगम कोरबा के पार्षद व जनप्रतिनिधिगण अपना पूरा-पूरा सहयोग दे रहे हैं। आज भी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डो का भ्रमण कर वैक्सीन की विभिन्न खुराकों से छूटे हुए लोगों का चिन्हाकंन करते हुए उन्हे वैक्सीन की सभी खुराकें पात्रतानुसार लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया।
अनिवार्य रूप से लगवाएं वैक्सीन की सभी डोज – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक है कि वैक्सीन की सभी तीन खुराकें अनिवार्य रूप से लगवाई जाए। जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाकर निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है, अतः इसका लाभ उठाएं तथा पात्रतानुसार वैक्सीन की सभी खुराकें अवश्य लगवाएं।


Share

Related posts

कलेक्टर श्री झा की विशेष पहल से चार दिनों में ही हो गया सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान

namanchhattisgarh

आकांक्षा आवासीय विद्यालय में अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में दी गई जानकारी

namanchhattisgarh

बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने अब तक 1200 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन

namanchhattisgarh

Leave a Comment