November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

20 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 19 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 20 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 सितम्बर मंगलवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच आंबनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर वैभव वाटिका के पास, वार्ड क्र. 61 शांतिनगर सामुदायिक भवन (स्कूल), वार्ड क्र. 64 घुड़देवा दफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 2 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जनचौपाल में आज 141 लोगों ने दिये आवेदन

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए गांवों मे होगा शिविर का आयोजन : जिले के 27 गांवों में 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने की सी-मार्ट में खरीददारी,सामग्रियों के गुणवत्ता को सराहा

namanchhattisgarh

Leave a Comment