July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रख बने एसडीएम-तहसील कार्यालय

Share

जांजगीर-चाम्पा 21 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बम्हनीडीह में प्रस्तावित नए तहसील भवन के स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कार्य एजेंसी के अधिकारियों द्वारा तैयार लेआउट का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम के बैठने,तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित कार्यालयीन कर्मचारियों के बैठने के साथ मीटिंग के लिए कक्ष बनाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बनने से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक सुविधाएं मिलने और उनकी समस्याओं का निराकरण की बात कही। मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी कलेक्टर से अपनी बात रखी तो उन्होंने उनकी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। कलेक्टर ने कार्य एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदार को समय अवधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम चाम्पा श्रीमती श्री आराध्या राहुल कुमार सहित नायब तहसीलदार उपस्थित थी।


Share

Related posts

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द रिक्त सीट के विरूद्ध लेटरल एंट्री के माध्यम आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाट-माप एवं माप तौल उपकरणों का किया गया निरीक्षण

namanchhattisgarh

झमाझम बारिश में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने पहुंचे महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment