August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाट-माप एवं माप तौल उपकरणों का किया गया निरीक्षण

Share

जांजगीर-चांपा 24 जुलाई 2023/ विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। छत्तीसगढ़ विधिक माप नियम 2011 का उल्लंघन पाये जाने पर विभिन्न प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। निरीक्षक विधिक माप विज्ञान ने बताया कि निरीक्षण में पामगढ़ तहसील अंतर्गत मेसर्स गणेश फ्यूल (पेट्रोल पम्प), तनु मिनरल्स, देवरी (खरौद), पंकज ट्रेडर्स, सोनू किराना एवं जनरल मेउभाठा, शिवा किराना दुकान, पामगढ़ गुरूकृपा कृषि केन्द्र कुटरा के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के तौल उपकरणों, पैकेज सामग्रियों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स तनु मिनरल्स देवरी (खरौद ) में पैकेज सामग्रियों में घोषणाएं अपूर्ण पाये जाने पर विधिक मापविज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुए) नियम 2011 के नियम 6 एवं शिवा किराना दुकान, पामगढ़ गुरूकृपा कृषि केन्द्र कुटरा के परिसर में सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ विधिक मापविज्ञान (प्रवर्तन) नियम 2011 के नियम 24 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

नीट एग्जाम 2026 सफल आयोजन हेतु जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन

namanchhattisgarh

राज्य शौर्य पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

ग्राम पंचायत तरौद में प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के तहत शिविर का आयोजन अपरिहार्य कारणों से स्थगित

namanchhattisgarh

Leave a Comment