April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2022: संभाग स्तरीय कार्यक्रम 24 एवं 25 सितम्बर तक होगा आयोजित

Share

कोरबा 21 सितंबर 2022/राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव वर्ष 2022 अंतर्गत 24 एवं 25 सितम्बर तक संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला एवं संभाग स्तरीय आदिवासी नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी नृत्य प्रतिस्पर्धा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग जनजातीय लोक नृत्य विधाओं के नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत दण्डामी माडिया, माओपाटा, काकसाड़, सरहुल, शैला, करमा एवं हुल्की नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त विशेष पिछड़ी जनजाति के द्वारा किये जाने वाले नृत्य एवं अन्य नर्तक दल भी भाग ले सकेंगे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि उक्त नर्तक दलों के अनुसार ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 24 एवं 25 सितम्बर तक संभागवार सम्पन्न किया जाएगा। संभाग स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला स्तर पर चयनित आदिवासी सांस्कृतिक दलों को शामिल किया जायेगा। संभाग स्तरीय कार्यक्रम के पूर्व जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हेतु जिले से अधिकतम 02 सांस्कृतिक दलों का चयन किया जाएगा। चयनित अधिकतम 02 सांस्कृतिक दलों को संभाग स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए भेजा जाएगा। संभाग स्तरीय कार्यक्रम में चयनित 02 आदिवासी सांस्कृतिक दलों में से प्रत्येक संभाग से प्रथम विजेता सांस्कृतिक दल को राष्ट्रस्तरीय कार्यक्रम के लिए नामांकित किया जावेगा। संभाग स्तरीय चयनित प्रथम विजेता सांस्कृतिक दल के द्वितीय दल का सामान्य रूप से कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु भेजा जायेगा।

क्र./455


Share

Related posts

एनटीपीसी कोरबा में ऊर्जा संरक्षण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

namanchhattisgarh

सड़क सुरक्षा उपायों का सबकी सहभागिता से हो बेहतर क्रियान्वयन : मुख्य सचिव श्री जैन

namanchhattisgarh

पार्किंग, फुटपाथ पर रखी विक्रय सामग्री को हटाया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment