16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासन द्वारा विद्यार्थियों को नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी की तैयारी के लिए दी जाएगी कोचिंग

Share

कोरबा 29 सितम्बर 2022/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विद्यार्थियों को नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी। योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्लूएस के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण 500 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 तथा ईडब्लूएस के 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ड्राप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से 12 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। आनलाईन आवेदन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के वेबसाइटhttps://hmstribal.cg.nic.in  या www.tribal.cg.gov.in  में कर सकते है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आय की सीमा नही है। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के लिए आय सीमा आठ लाख तय की गयी है। जिन आवेदकांे द्वारा पूर्व में नीट तथा जेईई के लिए ऑफलाईन आवेदन किया गया था, उन्हें भी दिये गये वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है।
क्र./483/


Share

Related posts

नया होण्डा साईन, सीसी मोटर सायकल, नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी की गई जप्ती

namanchhattisgarh

जनदर्शन में कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें आमजन

namanchhattisgarh

वर्ष 2022 के द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मई को होगा

namanchhattisgarh

Leave a Comment