15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में खरीदी केन्द्रवार नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी

Share

कोरबा 29 सितम्बर 2022/खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी की तैयारियों के लिए जिले में स्थित धान खरीदी केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गये है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने इस संबंध मंे आदेश भी जारी कर दिये है। जिले में स्थित 55 धान खरीदी केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। नियुक्त नोडल अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में तैयारियों के लिए बनाये गये चेक लिस्ट अनुसार प्रारंभिक तैयारियों को पूर्ण करायेंगे। साथ ही चेक लिस्ट अनुसार पूर्ण तैयारियों की जानकारी 10 अक्टूबर तक जिला खाद्य कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। खरीदी केन्द्रों के लिए राजस्व, खाद्य, सहकारिता, कृषि, उद्यानिकी, मतस्य एवं मार्कफेड विभाग के अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी केन्द्रों में धान खरीदी के लिए स्थल चयन, साफ-सफाई, फेंसिंग, पीने के पानी, विद्युत व्यवस्था, कम्प्यूटर-प्रिंटर उपकरण, डाटा एन्ट्री आपरेटर की उपलब्धता, इन्टरनेट की उपलब्धता की तैयारियां सुनिश्चित करवायेंगे। नोडल अधिकारी खरीदी केन्द्रों में आद्रता मापी यंत्र की उपलब्धता, कांटा-बाट, बारदानों की उपलब्धता, रंग एवं सुतली की व्यवस्था, कर्मचारी की उपलब्धता, डेªनेज व्यवस्था, समर्थन मूल्य के प्रदर्शन के लिए बैनर पोस्टर की व्यवस्था एवं केन्द्र में प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था आदि के संबंध में तैयारियां करवायेंगे। इसके अलावा नोडल अधिकारी किसान पंजीयन की स्थिति उपलबध चबूतरों की व्यवस्था, हमालों की व्यवस्था, खरीदी केन्द्र की बफर लिमिट एवं फड़ में भण्डारण हेतु उपलब्ध रकबों की भी जानकारी तय तिथि तक पूर्ण करेंगे।
क्र./485


Share

Related posts

महापौर ने वार्डवासियों से साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी, बिजली संबधी समस्याओं की ली जानकारी, निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

शिवरीनारायण जिला जांजगीर  क्षेत्र के मोटर सायकल चोर को गिरफतार कर कटघोरा पुलिस ने भेजा जेल

namanchhattisgarh

पैरादान व संग्रहण कार्य की निगरानी रखे सभी एसडीएम-कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment