17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 46 हजार 705 किसानों के खाते में 32 करोड़ 46 लाख 70 हजार रूपए की राशि का किया अंतरण

Share

कोरबा 17 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज खरीफ वर्ष 2021 अंतर्गत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 46 हजार 705 किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 46 लाख 70 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है और प्रदेश के किसान खाते में राशि आने से त्यौहार अच्छे से मना सकेंगे।  मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में दीपका तहसील कार्यालय से  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, कलेक्टर श्री संजीव झा  सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं किसान – हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
क्र./527


Share

Related posts

डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दुल को सिटी मजिस्ट्रेट किया गया नियुक्त

namanchhattisgarh

धौराभांठा के नवनिर्मित्त राशन दुकान का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment