21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

21 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 20 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 21 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन वार्ड कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आरामशीन मस्जिद के पास, वार्ड क्र. 37 दैहानपारा पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा ग्राम सभा भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 48 सुमेधा चौक, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल स्कूल के पास, वार्ड क्र. 67 मड़वाडोढा पार्षछ घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

पशुधन विकास विभाग स्थायी समिति की बैठक 07 जुलाई को

namanchhattisgarh

महापौर ने किया 24.06 लाख रू. की लागत से डामरीकरण मरम्मत कार्य का भूमिपूजन

namanchhattisgarh

विद्यालय शिक्षा का मंदिर, इसे स्वच्छ रखे: तारन प्रकाश सिन्हा

namanchhattisgarh

Leave a Comment