17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में प्रदेशव्यापी खुरहा चपका टीकाकरण अभियान 07 नवंबर से 21 दिसंबर तक

Share

कोरबा 04 नवंबर 2022/जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के चरण 2 में जिले के सभी गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा चपका (एफएमडी रोग) के नियंत्रण हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुवात 07 नवंबर से होने जा रही है। यह अभियान मिशन मोड में दिनांक 21 दिसंबर 2022 तक संचालित रहेगा। जिसमें जिले के लगभग चार लाख 06 हजार गौवंश एवं भैंसवंशीय पशओं को टीकाकरण किया जाना लक्षित है। इस अभियान के तहत जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई हैं। टीकाद्रव्य जिले को प्राप्त हो गया। जिसका वितरण जिले के प्रत्येक संस्था को किया जा रहा है। विभाग द्वारा 45 दिवसीय कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें विभागीय अमलों के अलावा पशुधन मित्रों, पशु सखियों एवं शिक्षित बेरोजगारों को सम्मिलित कर टीकाकरण को घर घर तक सफल बनाने लक्ष्य रखा गया है। जिले में उपलब्ध पशुओं को एक विशेष टैग नंबर दिया गया है, जो कि 12 अंको का है। जिससे उनमें किये जाने वाले टीकाकरण की एंट्री आईएनएपीएच पोर्टल में किया जा सके। पशु पालन विभाग  द्वारा सभी पशु पालकों से इस अभियान में शामिल होकर शत प्रतिशत टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की है।
क्रमांक/ 583


Share

Related posts

सड़कों पर लगातार कार्य हो रहा, जल्द ही होगा सड़क संबंधी समस्याओं का दीर्घकालिक पूर्ण निदान – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने सावन महोत्सव का लुत्फ उठाया

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment