21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नेशनल लोक अदालत में निगम के कर बकाया संबंधित 53 प्रकरण हुए निराकृत

Share

कोरबा 14 नवम्बर 2022 – नेशनल लोकअदालत में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विभिन्न करों व देयकों की बकाया राशि की वसूली के संबंध में प्रस्तुत किए गए प्रकरणों में से 53 प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा संबंधित बकायादारों द्वारा 13 लाख 55 हजार 229 रूपये की बकाया अदायगी करते हुए उक्त राशि निगम केाष में जमा कराई गई।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में शनिवार को कोरबा में आयोजित लोक अदालत में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सम्पत्तिकर, जलकर, दुकान किराया आदि के बकायादारों के प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे, प्रस्तुत प्रकरणों में से 53 प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही कराया गया तथा 13 लाख 55 हजार 229 रूपये की राशि निगम केाष में बकायादारों द्वारा जमा कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पत्तिकर के 34 प्रकरणों में 07 लाख 19 हजार 17 रूपये, जलकर के 10 प्रकरणों में 01 लाख 12 हजार 272 रूपये तथा दुकान किराया से संबंधित 09 प्रकरणों में 05 लाख 23 हजार 940 रूपये बकाया राशि बकायादारों द्वारा जमा की गई।

Share

Related posts

जिले में वर्मी कम्पोस्ट, रासायनिक खाद, बीज एवं नगद कृषि ऋण वितरण के लिए शिविर का किया जा रहा आयोजन

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा का कोरबा दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

namanchhattisgarh

अविवादित नामांतरण, नक्शा-बटांकन एवं अविवादित बंटवारा प्रकरणों को एक माह में निराकृत करने के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment