15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

03 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 02 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 03 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 दिसम्बर शनिवार को वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास आंगनबाड़ी 1 के सामने , वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर वैभव वाटिका के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे।

Share

Related posts

गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना, गोधन न्याय योजना की सफलता: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

सुदूर वनांचल क्षेत्र लेमरू में लगी एसपी की चौपाल प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ ने किया कंवल का वितरण

namanchhattisgarh

दादर में किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया अतिक्रमण दस्ते ने

namanchhattisgarh

Leave a Comment