11.5 C
New York
October 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

07 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 06 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 07 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 दिसम्बर बुधवार को वार्ड क्र. 03 राताखार बजरंग चौक, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक कुश्ती मैदान के आगे सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार सामुदायिक भवन बांसबाड़ी, वार्ड क्र. 36 भदरापारा परसाभांठा स्कूल के पास सामुदायिक भवन मितानिन कविता राठौर घर के पास, वार्ड क्र. 45 रामनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 46 पावरसिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच के सामने, वार्ड क्र. 62 कुचैना आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 67 मड़वाढोडा पार्षद घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिले में 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

namanchhattisgarh

लगभग 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

namanchhattisgarh

Leave a Comment