February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अग्निवीर में भर्ती के लिए वायु सेना के अधिकारी जिले के युवाओं को 14 और 15 दिसंबर को देंगे मार्गदर्शन

Share

कोरबा 9 दिसंबर 2022/जिले के युवाओं को भारतीय वायु सेना में अग्निवीर में भर्ती के लिए वायु सेना के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वायु सेना के अधिकारी 14 और 15 दिसंबर को युवाओं को स्कूल और कॉलेजों में भर्ती के लिए मार्गदर्शन देंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वायु सेना के अधिकारी 14 दिसंबर को लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 से 01 बजे तक और इसी दिन शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गुरसियां में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक युवाओं को भर्ती के लिए मार्गदर्शन देंगे। 15 दिसंबर को वायु सेना के अधिकारी शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा में 11 से 01 बजे तक और इसी दिन शासकीय आईटीआई पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक मार्गदर्शन देंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से निर्धारित तिथि और संस्थानों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वायु सेना में भर्ती के लिए जरूरी मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की है।
क्रमांक 715/


Share

Related posts

मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया : 7 मोटर साइकिल बरामद, 6 अपराधी पकड़ गए,दर्री पुलिस की करवाई

namanchhattisgarh

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 28 अगस्त को

namanchhattisgarh

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, दैहान पारा बालको से 2 ट्रैक्टर जप्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment