29.4 C
New York
July 31, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, दैहान पारा बालको से 2 ट्रैक्टर जप्त

Share

कोरबा 29 अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे के नेतृत्व में आज राजस्व की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए दैहानपारा बालको से रेत के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर को जप्त किया। जप्त ट्रैक्टर को थाना बालको के सुपुर्दगी किया गया। अवैध रेत खनन परिवहन की कार्यवाही के दौरान एसडीएम सहित तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार कोरबा  मुकेश देवांगन ने बताया की जब्त सुदा ट्रैक्टर क्रमांक CG13 एएल 7558 के मालिक सुनील कुमार पालेकर और ट्रैक्टर क्रमांक CG13 यूजी 6848 के मालिक वेदप्रकाश साहू है। उन्होंने बताया की अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए आगे भी कार्यवाही की जायेगी।


Share

Related posts

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर हो प्रभावी पहल: परिवहन मंत्री

namanchhattisgarh

सुराकछार में मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती

namanchhattisgarh

किसानों के समृद्धि से होगा छत्तीसगढ़ का विकास : श्री रविन्द्र चौबे

namanchhattisgarh

Leave a Comment