17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

13 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 12 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 13 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसम्बर मंगलवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर राममंदिर के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा दुर्गा मंदिर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 48 सुमेधा चौक, वार्ड क्र. 62 चुनचुनी बस्ती पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 65 बांकीमांेगरा सुसाईड के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए बैठक का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्तीः प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 28 अक्टूबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

जिले में 7 सितंबर तक मनाया जा रहा साक्षरता सप्ताह

namanchhattisgarh

Leave a Comment