15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

Share

कोरबा 13 दिसंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में रामपुर विधायक श्री ननकी राम कंवर भी शामिल हुए। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं और खरीफ-रबी फसलों की सिंचाई के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी। बैठक में शामिल विधायक श्री कंवर ने बारहमासी जल उपलब्धता और फसल उत्पादन के लिए जरूरी सुझाव दिये। उन्होंने गर्मी के सीजन में पानी उपलब्धता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित नालों में मोटर पंप लगाने के सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे जगहों का चिन्हांकन कर मोटर पंप लगाया जाये जिससे नालों में बारह माह पानी की उपलब्धता हो। पानी उपलब्ध होने से किसानों को फसल उत्पादन में फायदा होगा। विधायक के सुझाव पर कलेक्टर श्री संजीव  झा ने ऐसे नालों का चिन्हांकन करके बिजली और सौर उर्जा चलित पंप लगाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
क्रमांक 722/


Share

Related posts

सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

namanchhattisgarh

अग्रवाल सभा के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल अग्रवाल सम्मानित, सातवीं बार संभाली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

namanchhattisgarh

जिले में 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment