August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नववर्ष में नए संकल्प के साथ जन समस्याओं के निराकरण के लिए करें कार्य-कलेक्टर

Share

कोरबा 02 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज नव वर्ष के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी। कलेक्टोरेट कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री झा को नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय सेवक अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नये साल की शुरूआत से हमें ऐसा काम करना चाहिए जो वर्ष के आखिरी में भी याद रहे। इस नववर्ष में भी सभी को अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए विभागों में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें राहत पहुंचाने की दिशा में काम करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कलेक्टर श्री संजीव झा को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देकर नववर्ष को लेकर अपने विचार रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले एवं श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बैनर्जी, संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्रमांक 789


Share

Related posts

कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण

namanchhattisgarh

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम में 119 किसानों को मिला नया किसान किताब

namanchhattisgarh

निजात अभियान के अंतर्गत चौकी कोरबी थाना पसान क्षेत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनेरा में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment