15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्य महिला आयोग की सुनवाई 17 जनवरी को कोरबा में

Share

कोरबा 16 जनवरी 2023/जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई राज्य महिला आयोग द्वारा 17 जनवरी को की जाएगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक तथा आयोग के सदस्यगण इन प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। महिला आयोग की यह सुनवाई जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे से होगी। पारिवारिक विवादों सहित महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों के पक्षकारों को इस संबंध में पृथक से जानकारी भेजी जा चुकी है। महिला आयोग में महिलाओं से संबंधित दर्ज प्रकरणों जैसे- प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, मारपीट, संपत्ति विवाद, मानसिक प्रताड़ना, अपहरण, भरण-पोषण संबंधी विवादों का यथासंभव निपटारा किया जाएगा।
क्रमांक/824

Share

Related posts

जनचौपाल में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

namanchhattisgarh

बारिश को देखते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त, फील्ड में रहने के निर्देश

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं

namanchhattisgarh

Leave a Comment