4.3 C
New York
October 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पोषण ट्रैकर एवं सक्षम आंगनबाड़ी के संबंध में विभागीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share

कोरबा 19 जनवरी 2023/महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पंचवटी सभा कक्ष में आज पोषण ट्रैकर एप व सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के संबंध में विभागीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा श्रीमती प्रीति खोखर चखियार की अध्यक्षता में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में सक्षम योजना, छतीसगढ़ी महिला कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, कौशल्या मातृत्व योजना, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, महिला जागृति शिविर, आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही जो आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर हालत में है ऐसे केंद्रों को अन्य सुरक्षित स्थान पर तुरंत संचालित करने हेतु निर्देश दिए गए। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गजेंद्र देव सिंह द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत जिले के 700 केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के चयन प्रक्रिया व अंतिम सूची जारी करने हेतु कहा गया। आंगनवाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्देश दिया गया। श्री अनिल देवांगन जिला समन्वयक द्वारा पोषण ट्रैकर एप का मासिक रिपोर्ट पर समीक्षा व नवीन फ़ीचर्स के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नियमित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा उसे केंद्र स्तर पर एप के माध्यम से एंट्री करने कहा गया। ताकि मासिक रिपोर्ट में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक रिपोर्ट डेशबोर्ड में प्रविष्टि हो सकेगा। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त परियोजना से परियोजना अधिकारी – श्रीमती निशा कवर, श्रीमती दीप्ति पटेल, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती रागिनी बैस, श्री मनोज अग्रवाल, परियोजना प्रभारी श्रीमती संगीता कोरम, श्रीमती कौशल्या प्रधान, श्रीमती असीम खान, जिला समन्वयक पुष्पावती, अधीक्षक श्रीमति बेलमिरी थॉमस व समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
क्रमांक 834


Share

Related posts

पॉवरग्रिड उपकेंद्र भैसमा कोरबा में एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य महा प्रबंधक ने किया

namanchhattisgarh

विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन : स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम एवं संरक्षण अधिनियमों की दी गई जानकारी

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment