13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 02 फरवरी को

Share

कोरबा 30 जनवरी 2023/राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रवर्तन दल अधिकारियों के क्षमता निर्माण के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में दो फरवरी 2023 को सुबह साढ़े 11ः00 बजे कोरबा के होटल टाॅप इन टाउन के सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस. एन. केसरी ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कोटपा एक्ट सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले को तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने व जिले को तंबाकू मुक्त बनाये जाने के उद्देश्य से संस्था द युनियन के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में जिला पंचायत, नगर निगम, आदिवासी विकास विभाग, आबकारी विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, यातायात अधीक्षक सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधिगण शामिल होंगे।
क्रमांक 865


Share

Related posts

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनाः निजी आवासीय शिक्षण संस्थानों से ’रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे प्रस्ताव

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 10 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

बालको ने अपने अभियान से एचआईवी/एड्स जागरूकता में अग्रणी भूमिका निभाई

namanchhattisgarh

Leave a Comment