July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

08 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 07 जनवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 08 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 जनवरी बुधवार को वार्ड क्र. 04 इंदिरा नगर दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राम मंदिर के सामने, वार्ड क्र. 30 पुलिस कालोनी सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 42 उपरपारा स्टेज के पास, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर वैभव वाटिका के पास, वार्ड क्र. 57 प्रेमनगर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 66 सोमवारी बाजार स्थित स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी

namanchhattisgarh

कुपोषण को हराने बच्चों को मिल रहा सुपोषित भोजन, कुपोषण से मुक्त हो रहे बच्चे

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षा 28 मार्च से

namanchhattisgarh

Leave a Comment