April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअर्न्तराष्ट्रीयछत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीति

प्रेस पत्रकार संघ ने कटघोरा में अयोजित किया महारक्तदान शिविर

Share

कोरबा । छत्तीसगढ के सबसे प्रमुख पत्रकारों के कल्याण हेतु गठित किया गया प्रेस पत्रकार संघ के द्वारा समय समय पर समाजिक दायित्व के भी कार्य किये जाते है जिसके अतरगत प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ के द्वारा आज दिनांक को कटघोरा में अनुग्रह ब्लड बैंक में एक दिवसीय महारक्त दान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में जरूरमत को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया ।


प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा एक दिवसीय महारक्त दान शिविर का अयोजन कटघोरा स्थित अनुग्रह ब्लड बैंक में किया गया इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ प्रेस पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के द्वारा किया गया इस महारक्तदान शिविर में आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया महारक्त दान शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान होता है हम किसी जरूरमंद कि मदद कर रहे होते जब वह मुश्किल कि घडी में होता है रक्त दान करने से हमें भी फायदा होता है इससे शरीर में कोई नुकसान नहीं होता है हर स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मधु डिडवानिया ने कहा कि रक्तदान हमें करते रहना चाहिए जिससे समाज में रक्त कि जरूरत होने पर हमें मदद मिलती है रक्त दान से हमरे शरीर में रक्त का संचार सही हो जाता है और कई बीमारीयों से भी बचा जा सकता है इस अवसर पर अनुग्रह ब्लड बैंक में प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ के द्वारा 15 युनिट रक्तदान लिया गया ।

रक्तदान शिविर में अपनी पत्नी के लिए रक्त कि जरूरत होने पर लेने पहुचे व्यक्ति को तत्काल दो युनिट रक्त उपलब्ध कराया गया । इस अवसर पर प्रेस पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल प्रदेश सचिव मधु डिडवानिया ब्लाक उपाध्यक्ष कटघोरा श्रीमति तीज कंवर विशेष सहयोग में आनंद गोयल व विकास यादव अनुग्रह ब्लड बैक से डॉ राकेश राठौर व उनकी टीम का रहा है


Share

Related posts

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बच्चों को शहर में ही मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा : कलेक्टर ने विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण कर तेजी से प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

कोरोना से बचाव के तरीकों को पुनः अपनाने की जरूरत: तारन प्रकाश सिन्हा

namanchhattisgarh

राशनकार्ड नवीनीकरण व ईकेवाईसी की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ी

namanchhattisgarh

Leave a Comment