15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक खाता अपडेट करने के लिए 10 मार्च तक पोर्टल ओपन

Share

कोरबा 23 फरवरी 2023/अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2021-22 अंतर्गत असफल भुगतान वाले विद्यार्थीगण पोर्टल में 10 मार्च तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं। वर्ष 2021-22 में कुछ विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर गलत बैंक खाता नंबर, गलत आईएफएससी कोड अंकित करने तथा बैंक खाता नंबर अस्थायी रूप से बंद होने के कारणों से छात्रवृत्ति का भुगतान असफल हो गया है। ऐसे विद्यार्थियों को दूरभाष पर मैसेज एवं ई-मेल के माध्यम से सूचना दी गई है। किंतु आज तक विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर त्रुटि सुधार नहीं किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि वर्ष 2021-22 के असफल भुगतान वाले विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पर त्रुटि सुधार हेतु अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। ऐसे विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक त्रुटि सुधार करने की सूचना दी गई है।
क्रमांक 960


Share

Related posts

आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान आज : राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, आधार से लिंक वाली मोबाईल नम्बर के साथ उपस्थित होने का किया गया आग्रह

namanchhattisgarh

सम्पत्तिकर नहीं पटाया तो प्रापटी को किया गया सील, निगम के रविशंकर नगर जोन में हुई कार्यवाही

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी बना लाभ का व्यवसाय: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment