February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

25 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 24 फरवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 25 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी शनिवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 37  भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 40 नेहरूनगर पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 52 दर्रीखार क्र.03 आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर मंदिर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत आज 68 हितग्राहियों को आवासगृह हुए आबंटित

namanchhattisgarh

निजात अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल में विद्यार्थियों एवम शिक्षको के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

रोजगार मेला: 20 पदों में भर्ती के लिए 15 जून को लगेगा मेला

namanchhattisgarh

Leave a Comment