23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रीपा और गोबर से पेंट नवाचार के नये आयाम, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती: संभागायुक्त डॉ. अलंग

Share

कोरबा 24 फरवरी 2023/बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज विकासखण्ड कटघोरा के अमरपुर और विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के महोरा गौठान का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने कलेक्टर श्री संजीव झा की मौजूदगी में अमरपुर में गौठान के साथ रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का निरीक्षण किया। साथ ही महोरा गौठान में गोबर से पेंट निर्माण इकाई का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अलंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर गांवो में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क और गौठानों में गोबर से पेंट निर्माण नवाचार के नये आयाम हैं। इससे ग्रामीणों को गांवो में ही आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न होने का मौका मिल रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि गौठानों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकार की आजीविका मूलक गतिविधियों से महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। गांवो में रीपा बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिससे महिलाएं खुश हैं। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने अमरपुर गौठान निरीक्षण के दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी बात की। साथ ही महिलाओं द्वारा गौठान में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पूजा स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती ललिता बिंझवार ने संभागायुक्त डॉ. अलंग को बताया कि गौठान में समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है। अभी तक वर्मी कम्पोस्ट बेचकर एक लाख 13 हजार रूपए का मुनाफा अर्जित कर चुके हैं। साथ ही मुर्गी पालन और बकरी पालन का भी काम गौठान में हो रहा है। गौठान में ही कृषि यंत्र सेवा केंद्र का भी संचालन हो रहा है। केंद्र में मौजूद ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, रोटावेटर एवं सीड ड्रिल मशीनों को किराये पर देकर एक लाख 48 रूपए की भी आय हो चुकी है। डॉ. अलंग ने गौठान के चारागाह में महिलाओं द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन का भी अवलोकन किया। समूह की महिलाओं ने डॉ. अलंग को गौठान में उत्पादित सब्जियां भेंट की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, एसडीएम कटघोरा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर, जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ श्री विरेंद्र राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रीपा में महिलाएं आजीविका गतिविधियों में संलग्न, महोरा गौठान में भी महिलाएं बना रही प्राकृतिक पेंट – संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने अमरपुर में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में चार-चिरौंजी इकाई, मिक्सचर निर्माण इकाई, आलू चिप्स निर्माण, दोना-पत्तल निर्माण, मिर्च-मसाला निर्माण, चना-मुर्रा निर्माण, मिनी राईस मिल, तेल बॉटलिंग इकाई एवं साबुन निर्माण इकाई का भी अवलोकन किया। अमरपुर रीपा में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा इन इकाईयों का संचालन किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को गांव में ही आजीविका के साधन प्रदान हो रहे हैं। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने महोरा गौठान में नवनिर्मित गोबर पेंट निर्माण इकाई का भी अवलोकन किया। साथ ही गोबर पेंट निर्माण में संलग्न धन लक्ष्मी और हरे कृष्णा स्वसहायता समूह की महिलाओं से बात की। उन्होंने गोबर से पेंट बनाने की विभिन्न प्रक्रियाओं की भी जानकारी ली। संभागायुक्त ने गौठान में गोबर से निर्मित पेंट को दीवार में पुताई करके भी देखा। गोबर से निर्मित पेंट प्राकृतिक होने के साथ-साथ हानिकारक रसायनों से मुक्त है। गोबर से निर्मित पेंट बाजार में महंगे केमिकल पेंट से सस्ता और पर्यावरण हितकारी भी है।
क्रमांक 964/


Share

Related posts

03 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

जनचौपाल में 93 लोगों ने दिये आवेदन : कलेक्टर श्री झा ने जनचौपाल में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

अनियमित दिनचर्या और खान-पान की आदतों से मधुमेह का खतरा

namanchhattisgarh

Leave a Comment