November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

28 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 27  फरवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 28 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 फरवरी मंगलवार को वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार नवधा चौक के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी दर्शन मंच के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा दुर्गा मंदिर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 48 इंदिरा नगर सुमेधा टंडन निवास के पास, वार्ड क्र. 60 गेवरा बस्ती मंगल भवन के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरा नगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त  हो सके।


Share

Related posts

भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से 61 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

namanchhattisgarh

जिले के अलग-अलग गौठानों में मनाया गया हरेली तिहार

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा ने कटघोरा में हर्षोल्लास से मनाया उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 महोत्सव

namanchhattisgarh

Leave a Comment