November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsमनोरंजन

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया

Share

रायपुर, 04 मार्च 2023 | राजगीत के साथ  राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और अतिथियों राजकीय  गमछा और जीवन का प्रतीक पौधा देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, विधायक  रायपुर उत्तर श्री कुलदीप जुनेजा,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर,छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग और  राज्य महिला आयोग की सदस्यगण  सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिलासपुर, बालोद और नारायणपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर को सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए नवा बिहान योजना की महिला संरक्षण अधिकारियों, पर्यवेक्षकों को भी सम्मानित किया।

पहला मौका है जब मुख्यमंत्री सर बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए महिला स्वसहायता समूहों को चार लाख तक की ऋण राशि का वितरण समूहों को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए किया गया।


Share

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरबा प्रवास को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवायजरी

namanchhattisgarh

निगम के 28 कर्मचारिेयों को मिली पदोन्नति

namanchhattisgarh

मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना पांचवा बड़ा राज्य

namanchhattisgarh

Leave a Comment