21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रूकबहरी एनीकट से किसानों को सिंचाई के लिए मिलता है पानी : व्यवसायिक उपयोग पर होगी कार्यवाही

Share

कोरबा 24 अप्रैल 2023/कोरबा विकासखण्ड के सारबहार बारहमासी नाला पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रूकबहरी एनीकट योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना से आसपास के ग्रामीणों को निस्तारी की सुविधा के साथ, भू-जल संवर्धन एवं कृषकों के श्रम के साधन से लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि एनीकट का निर्माण पूर्ण होने के साथ ही क्षेत्र के कृषक स्वयं के साधन से लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई के लिए पानी ले रहे हैं। क्रेडा विभाग द्वारा ग्राम रूकबहरी के कृषकों की आय बढ़ाने के लिए एवं सब्जी खेती को बढ़ावा देने के लिए 40 एचपी क्षमता का सोलर पंप भी स्थापित कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसानों की सोलर पंप संचालन के लिए गांव के ही शिक्षित ग्रामीण को मानदेय के आधार पर नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है। सालबहार नाला अंतर्गत एनीकट में साल भर पानी भरा रहता है। जल संसाधन संभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता में है। एनीकट के पानी से अनेक किसान सिंचाई भी कर रहे हैं। उक्त पानी का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता, यदि किसी के द्वारा एनीकट के पानी का निजी उपयोग किया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।
क्रमांक 60/


Share

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राजधानी में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन

namanchhattisgarh

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड किया गया तैयार

namanchhattisgarh

Leave a Comment