13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड किया गया तैयार

Share

कोरबा 27 दिसंबर 2023/ जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्व चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार हेतु 10 बिस्तर सुसज्जित आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। उक्त सभी 10 बेड ऑक्सीजन पाईप लाईन से जुड़े हुए हैं। साथ ही आईसोलेशन वार्ड में आवश्यक उपकरण वेंटिलेटर, बी-पैप, सी-पैप ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। चिकित्सालय में 02 ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। चिकित्सालय में पूर्व से ही संचालित वायरोलोजी लैब में आरटी पीसीआर रिएजेंट एवं किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे कोरोना की जॉंच निरंतर जारी है। साथ ही वार्ड में आवश्यक तैयारी जायजा लेने हेतु मॉक ड्रिल भी पूर्ण कर लिया गया है।
स. क्र. 864


Share

Related posts

गौ-मूत्र की पहचान करने के साथ जीवामृत एवं ब्रम्हास्त्र बनाने की बताई गई विधि

namanchhattisgarh

महापौर ने किया साकेत में ध्वजारोहण

namanchhattisgarh

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म भरने की तारीख 27 अगस्त तक बढ़ी

namanchhattisgarh

Leave a Comment