July 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बैठक संपन्न

Share

जांजगीर-चांपा 18 मई 2023/ जिला स्तरीय रामायण मंडली मानस गायन प्रतियोगिता कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में किया जा रहा है। जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली गायन प्रतियोगिता 19 मई को सुबह 10 बजे से डाइट के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जनपद पंचायत पामगढ़, अकलतरा, बलौदा, बम्हनीडीह, नवागढ़ से प्रथम स्थान पर चयनित रामायण मानस मंडलियों के बीच होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशारूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता 19 मई को डाइट जांजगीर के सभाकक्ष में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर 18 मई गुरूवार को डाइट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू श्री हरिराम जायसवाल, श्री राजीव सिंह बैस, श्री हरप्रसाद बंजारे, श्री सी.एल.यादव, श्री देवेन्द यादव, श्री दीपक यादव, श्री तोरण राठौर, श्री प्रमोद पाण्डेय, श्री आरजी रात्रे, श्री प्रमोद बैस आदि मौजूद रहे।
पांच रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता –
जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में पांच मंडलियां शामिल होंगी। जिसमें जनपद पंचायत पामगढ की ग्राम पंचायत लोहर्सी से रामकिर्तन मानस मंडली, जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी से देवकुमार मानस मंडली, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत करनौद से बोधनदास वैष्णव मंडली, जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत गोधना से ज्योति मानस मंडली, जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत अमोरा से पं. श्री कांशी प्रसाद तिवारी मंडली शामिल होंगी। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

खेतों में नमी रबी फसल के लिए उपयुक्त, रबी सीजन में 43 हजार 680 हेक्टेयर में फसल लेने का लक्ष्य तय

namanchhattisgarh

स्पेशल एजुकेटर हेतु 02 बैकलॉग पद एवं नवीन स्वीकृत 01 पद कुल 03 पद पर आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

केसीसी आवेदनों के निराकरण के लिए दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें वर्क प्लान,

namanchhattisgarh

Leave a Comment