February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Share

जांजगीर-चांपा, 22  मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार- चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम बुचीहरदी के श्री सुखसागर की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती राही यादव, तहसील सारागांव के ग्राम कचंदा निवासी श्री हरप्रसाद राठौर की मधुमक्खी काटने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र रामदयाल राठौर और तहसील जांजगीर के ग्राम मड़वा निवासी श्री मनीराम साहू की बिच्छू के काटने से मृत्यु होने पर उनके भाई धनीराम साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

पिस्टल एवं कारतूस सहित 01 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन 05 मई से

Leave a Comment