April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

23 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 22 मई  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 23 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 मई मंगलवार को वार्ड क्र. 08 गौमाता चौक दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 16 साहू मोहल्ला मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी नवधा चौक में सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 52 सिंचाई कालोनी पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल पुराना बरहमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 67 मड़वाढोड़ा पार्षद घर के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

सखी निवास छात्रावास के संचालन हेतु अभिरूचि का प्रस्ताव आमंत्रित : इच्छुक आवेदक 19 मई 2023 तक कर सकते हैं आवेदन

पटवारी श्रीमती कामिनी कारे निलंबित

namanchhattisgarh

Leave a Comment