16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत

Share

कोरबा, 22 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का चिर्रा हेलीपैड पर स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेम साय टेकाम एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत साथ आए।
चिर्रा हेलीपैड पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम केरकेट्टा, विधायक कटघोरा श्री पुरुषोत्तम कंवर संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, एसपी श्री उदय किरण सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री बघेल आज चिर्रा के ग्रामीण औद्योगिक केंद्र में संचालित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का जायजा लेते हुए समूह की महिलाओं से रु-ब-रु होंगे। साथ ही आम जनता से भेंट मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।
क्रमांक 128/


Share

Related posts

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

namanchhattisgarh

नीट एग्जाम 2026 सफल आयोजन हेतु जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन

namanchhattisgarh

कोरबा जिला धान उठाव में प्रदेश में अव्वल, दर्ज की शून्य प्रतिशत शॉर्टेज

namanchhattisgarh

Leave a Comment