21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

Share

कोरबा 15 जून 2023/कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गढ़उपरोड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र कदमझरिया में कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत बेला के आंगनबाड़ी केंद्र टापरा में सहायिका तथा ग्राम पंचायत बासीन के कोदवारी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन आवेदनों के संबंध में आवेदिकाओं से 15 जून से 24 जून 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया  है। संबंधित आवेदक उपरोक्त तिथि तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोरबा ग्रामीण में प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम तिथि उपरांत प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति मान्य नहीं किए जाएंगे।
क्रमांक 206/


Share

Related posts

आंगनबाड़ी के माध्यम से शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : कलेक्टर

namanchhattisgarh

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध मानिकपुर पुलिस एवं सायबर टीम की सख्त कार्यवाही

namanchhattisgarh

एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment