19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कृषि मास मीडिया समिति की ऑनलाइन बैठक 22 जून को

Share

कोरबा 19 जून 2023/कृषि मास मीडिया समिति की बैठक 22 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में जून 2023 में आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर के माध्यम से किसानवाणी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसारित होने वाले विषय एवं वार्ताकार तय किए जाएंगे। इस बैठक में गूगल मीट में लिंक में लॉगइन कर शामिल हो सकते है।
सचिव कृषि मास मीडिया समिति ने बताया कि समिति की बैठक में कोरबा सहित बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं जांजगीर-चांपा जिले के कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, रेशम विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, कृषि विज्ञान केन्द्र, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर एवं लीड बैंक के अधिकारीगण शामिल होंगे।
क्रमांक 218/


Share

Related posts

जलाशयों से पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए: श्री जैन

namanchhattisgarh

आयुक्त सी आर प्रसन्ना और संचालक डॉ विष्णुदत्त ने किया प्रस्तावित मेडिकल कालेज स्थल का निरीक्षण कलेक्टर से की आवश्यक चर्चा

namanchhattisgarh

जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ

namanchhattisgarh

Leave a Comment