19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डीएव्ही स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत केजी-1 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 26 जून 2023/ शिक्षा के अधिकार एवं शासकीय कोटा के रिक्त सीट में प्रवेश के अंतर्गत जिले में संचालित 05 डी.ए.व्ही. विद्यालय बडमार, जेंजरा, खरमोरा, सैला एवं डोगरतराई में के.जी.-1 में प्रवेश दिया जा रहा है। इस हेतु आवेदन संबंधित डी.ए.व्ही. विद्यालय में 30 जून 2023 तक जमा कर सकते है।
जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं पात्र होगें। इसी प्रकार शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन छात्र-छात्राएं पात्रता की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन कोटा एवं शिक्षा के अधिकार के तहत आवेदन करने की 30 जून 2023 शाम 05 बजे तक अंतिम तिथि निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी व शर्तें कार्यालय नोडल अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
क्रमांक 244/


Share

Related posts

गौठान से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी बनकर निरंतर उन्नति की राह पर हो रही अग्रसर

namanchhattisgarh

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 : विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों से आवेदन चार नवम्बर तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment