13.3 C
New York
October 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के खाते में राशि का किया अंतरण

Share

कोरबा 30 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उनके बैंक खाता में राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 59 हजार से अधिक हितग्राहियों को 151 करोड़ रुपए की राशि जारी किए। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक श्री रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री प्रसन्न आर. भी उपस्थित थे।
इसी प्रकार कोरबा जिले के जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना व बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही मौजूद थे। कलेक्टर श्री झा ने राशि अंतरण कार्यक्रम में हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना के किस्त की राशि का आज अंतरण किया गया। इससे लोगों को मकान बनाने में सुविधा होगी तथा बेरोजगारों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले सभी युवाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित राशि से बेरोजगारी भत्ता एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को निश्चित ही इससे लाभ होगा। पीएम आवास के हितग्राही इस राशि का उपयोग अपने आशियाने को पूर्ण करने एवं बेरोजगार युवा इसका उपयोग अपना भविष्य संवारने में करेंगें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को योजना का लाभ दिलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कार्यक्रम में कोरबा जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 2763 हितग्राहियों को 8 करोड़ 19 लाख 55 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन जारी हुई। जिसके अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में 1529 हितग्राहियों को 3 करोड़ 82 लाख 25 हजार, द्वितीय किस्त के 619 हितग्राहियों को 2 करोड़ 48 लाख 15 हजार, तृतीय किस्त के रूप में 402 हितग्राहियों को 1 करोड़ 59 लाख 50 हजार एवं चतुर्थ किस्त के रूप में 213 हितग्राहियों को 29 लाख 65 हजार रुपए की राशि उनके खाते में ऑनलाइन अंतरित किए। इसी प्रकार बेरोजगारी भत्ता के सबंध में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले में योजना प्रारंभ होने से अब तक कुल 2968 बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में 74 लाख 20 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। प्राचार्य लाईवलीहुड ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले जिले के कुल 250 बेरोजगार युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज में डाटा एंट्री ऑपरेटर, सिलाई मशीन, फैशन डिजाइनर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन आदि जैसे विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।
क्रमांक 261/


Share

Related posts

सरगबंद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50.77 लाख तथा 3 सामुदायिक भवनों के लिए 59.77 लाख मंजूर

namanchhattisgarh

हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंद्रीपाली में हुआ कार्यक्रम

namanchhattisgarh

36वां स्थापना दिवस अग्रसेन पब्लिक स्कुल में भव्य रूप से मनाया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment