13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

36वां स्थापना दिवस अग्रसेन पब्लिक स्कुल में भव्य रूप से मनाया गया

Share

कोरबा । श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल में 36वां स्थापना दिवस समारोह का भव्य से अयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम माता सरस्वती व महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना व दीपप्रज्जलित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा किया गया इस अवसर मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. अशीष अग्रवाल व अग्रवाल सभा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल उपस्थित हुये । इस अवसर पर छात्र संघ का चुनाव का चुनाव विगत दिनों सम्पन्न कराया गया इसमें 16 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पुर्ण कराई गई जिसमें हेडब्याय एवं हेडगर्ल के साथ अन्य लोगों को निर्वाचित किया गया । हेडब्याय वैभव भट्ट हेड गर्ल रूपाली पटेल निर्वाचित हुये ।

आज स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें पट्टीका एवं बैच देकर उनके पद की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर आज विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा राजस्थानी, गुजराती, दक्षिण भारती डांस का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर मंचीय अतिथि में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष अशीष गोयल श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल व सचिव शरद अग्रवाल उपस्थित हुये इस अवसर श्री अग्रसेन शिक्षण समिति विद्यालय के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि 35वर्ष पूर्व जो पौधा लगाया गया था वह आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है आज हम 36वां स्थापना दिवस मना रहा है । छात्र संघ का चुनाव भी हमारे द्वारा संपन्न कराया गया ।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल व रामसिंह अग्रवाल ने अपने उदबोधन दिये और 36वां स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी इस अवसर रामसिंह अग्रवाल व गोपाल प्रसाद केडिया के उत्कृष्ट स्थाना प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं व कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षक शिक्षकाओं को सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डाॅ. अशीष अग्रवाल ने बताया कि मै चिकित्सक के पेशे में हूं जहां प्रतिदिन जीवन के अनेक रंगों को देखता हूं मैने अनुभव किया है कि किसी भी व्यक्ति की सबसे बडी ताकत केवल उसकी बुद्वधिमता नही बल्कि उसके संस्कार अनुशासन ईमानदारी और सेवा का भाव होता है जो इन मुल्यों की पहली शिक्षा हमें विद्यालय से ही मिलती है ।

इस अवसर अग्रवाल सभा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चें पढाई मन लगाकर करे और बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षक एवं शिक्षकाऐं अपने सहयोग प्रदान करें । इस अवसर मुख्य अतिथि तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने अपने उदबोधन में कहा कि आज हम 36वां स्थापना दिवस मना रहे है जिसकी में सभी को बधाई देता हूं महाराज अग्रसेन ने जो देश में लिए योगदान दिया है जो उन्होंने संघर्ष किया जिसके कारण आज देश में हर जगह समाज में वे पूजे जा रहे है एक सामान्य व्यक्ति से लेकर उनके कार्य उन्हे देवता बना दिया है बच्चों को उनका जीवन परिचय सीखये उन्होने सिखाया कि कोई अगर पिछडता है तो उसे अपनी मूल घारा से कैसे जोडे । कर्म ही पूजा है और कर्म करते हुए अपने लक्ष्य का प्राप्त करें । इस अवसर पर कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को सम्मान किया गया ।


इस अवसर पर श्री अग्रसेन शिक्षण समिति विद्यालय के जितेन्द्र अग्रवाल, सीएअभिषेक अग्रवाल गोपाल प्रसाद केडिया मुकेश गोयल श्रीमति भगवाती मोदी मनोज अग्रवाल कृष्णा अग्रवाल संजय अग्रवाल श्रीमति इंदु अग्रवाल श्रीमति भूमिका अग्रवाल श्रीमति ज्योति अग्रवाल व दीपक अग्रवाल दिव्यानंद अग्रवाल प्रियंम अग्रवाल जयंत अग्रवाल निकेश अग्रवाल शशि अग्रवाल पिंकी सिंघल भगवती मोदी मनीषा अग्रवाल संजय अग्रवाल दयाशंकर पालीवाल, प्रतीक अग्रवाल व अग्रजन व भारी संख्या में छात्र छा़त्राऐं व शिक्षक शिक्षकाऐं व अभिभावक गण उपस्थित थे ।


Share

Related posts

डेंगू , मलेरिया, पीलिया व संक्रामक रोगों से बचाव हेतु निगम कर रहा लगातार कार्यवाही

namanchhattisgarh

महापौर ने बस्तीवासियों से मिलकर जानी समस्याएं, तत्काल निराकरण हेतु दिये निर्देश

namanchhattisgarh

आरोपी हत्या कर साक्ष्य छिपाने लाश को रखा रोड में

namanchhattisgarh

Leave a Comment